आरोपी पटवारी तहसील कार्यालय में अटैच किंतु ग्रामीण अपने पैसे की मांग पर अड़े
रिश्वतखोर के आरोपी पटवारी को तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है। ग्राम बांसकोट एवं गम्हरी में पदस्थ पटवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे तत्पश्चात मामले की जांच चल रही है इसी बीच पटवारी को तहसील कार्यालय बड़े राजपुर में अटैच कर दिया गया है वहीं पटवारी हल्का गम्हरी एवं बांसकोट का प्रभार सलना में पदस्थ पटवारी देहारी को दिया गया है किंतु शिकायतकर्ता इससे संतुष्ट नहीं है। उनकी मांग है कि उन्होंने जो पैसे पटवारी को रिश्वत के रूप में दिए थे वह उन्हें वापस दिलाई जाए तथा पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जावे। इस बीच प्रशासनिक सूत्रों से पता चला है की जांच अभी पूर्ण नहीं हुआ है शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर बड़े राजपुर तहसील से जांच रिपोर्ट बनाकर अनविभागीय अधिकारी कार्यालय केशकाल को प्रेषित किया गया है जिस पर अभी कार्यवाही होना बाकी है। फिलहाल आरोपी पटवारी को बांसकोट एवं गम्हरी से हटा दिया गया है। जिससे दोनों जगह के प्रताड़ित ग्रामीणों ने राहत महसूस की है किंतु जिन ग्रामीणों से पटवारी के द्वारा रकम लेकर कार्य भी नहीं किया गया उन लोगों ने शिकायत के आधार पर अपने दिए गए रकम की वापसी की मांग की है।
